फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सेफ्टी हाउस में कोरोना की नई चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार को जिले में 483 नए केस सामने आए हैं, वहीं 16 संक्रमित मृतकों का कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया है, जिसमें महिलाओं की संख्या 7 है। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 12 कोरोना संक्रमित लोगों की जान गई। दूसरी ओर जिला जेल के बाद अब प्लेस सेफ्टी हाउस में संक्रमितों की नई चेन बनी है, जहां 25 कोरोना पाजिटिव मिले हैं। इसमें 15 से 18 वर्ष के बंदी हैं। जिला जेल में भी शुक्रवार को 13 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

इन कोरोना संक्रमित मरीजों की गई जान
गांव कालरम निवासी 63 वर्षीय महिला, सेक्टर-7 निवासी 53 वर्षीय महिला, गांव पिचौलिया निवासी 58 वर्षीय महिला, यमुनानगर के गांव खानपुर निवासी 36 वर्षीय व्यक्ति, कर्ण विहार निवासी 70 वर्षीय व्यक्ति, करनाल निवासी 42 वर्षीय महिला, सदर बाजार निवासी 68 वर्षीय महिला, शिव कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, जनपुरी निवासी 40 वर्षीय महिला, सेक्टर-7 निवासी 53 वर्षीय व्यक्ति, सदर बाजार निवासी 80 वर्षीय व्यक्ति, असंध निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति, यमुनानगर के गांव कांजनु निवासी 65 वर्षीय महिला, सेक्टर-4 निवासी 65 वर्षीय व्यक्ति, हांसी रोड निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति का अंतिम संस्कार कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार किया गया।
विद्यार्थी और डॉक्टर भी पॉजिटिव
कोरोना पॉजिटिव में शुक्रवार को 27 विद्यार्थी, एक डॉक्टर, एक आर्मी ऑफिसर, तीन पुलिस कर्मचारी, 13 कैदी, 25 बाल बंदी, एसडीएम कार्यालय का कर्मी, सीएमओ ऑफिस का कर्मी, बैंक कर्मी, अध्यापक, वकील, कारपेंटर, ऑटो चालक सहित अन्य व्यक्ति शामिल हैं।
विज्ञापन

ये हैं करनाल के हालात
सैंपल लिए - 339025
निगेटिव रिपोर्ट - 302867
पॉजिटिव केस - 35465
ठीक हुए मरीज - 30010
एक्टिव केस - 5062
मौत हुई - 393
101 मामले दर्ज 126 पकड़े, 236 का किया चालान
लॉकडाउन का पालन कराने के लिए जिला पुलिस सख्त है। अभी तक जिला पुलिस ने 101 मामले दर्ज किए हैं, जिन्होंने लॉक डाउन का पालन नहीं किया और 126 लोगों को गिरफ्तार किया है। इतना ही नहीं बिना मास्क लगाए शहर व गांव में घूमने वाले 236 लोगों का चालान किया गया है। जिन पर एक लाख 17 हजार 500 रुपये के करीब फाइन लगाया गया है। इसके बावजूद भी शहर में कई जगहों पर लोगों की भीड़ लगी रहती है और बेवजह लोग गलियों व सड़क पर घूमते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें