फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अब एक करोड़ से होगी टूटे मैनहोल, सीवर, स्लैब की मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल।
विज्ञापन

शहर में अब टूटी सड़कों, चौक चौराहों के बाद अब खस्ताहाल सीवर लाइन, टूटे मैनहोल और खुले नालों पर स्लैब रख इनकी मरम्मत हो सकेगी। नगर निगम इन पर करीब एक करोड़ रुपये की राशि खर्च करने जा रहा है। इसके लिए निगम अधिकारियों ने योजना बना ली है। इससे शहर का सुंदरीकरण तो बढ़ेगा ही साथ में इनकी वजह से होने वाली हादसों से भी निजात मिल सकेगी।
शहर के लोगों, जनप्रतिनिधियों ने भी कई बार इस मुद्दों को निगम प्रशासन के सामने रखा। वहीं, जिला प्रशासनिक अधिकारियों ने भी रोड सेफ्टी की बैठक में इस पर चर्चा कर इसे दुरुस्त करने के आदेश दिए। जिसके बाद निगम अधिकारियों ने वार्ड वाइज के हिसाब से इस काम के अनुमानित लागत का बजट बनाकर काम करने की तैयारी की है। अधिकारियों का कहना है कि वार्ड एक से सात तक और वार्ड 17 से 20 तक नाले, नालियों और टूटे मेनहोल के ढक्कनों की रिपेयरिंग का काम कराया जाएगा।
विज्ञापन

इस काम पर 12.28 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा वार्ड एक से सात और 11 से 20 तक खस्ताहाल सीवर लाइन बदलवाने का काम किया जाएगा। जहां जरूरत होगी सीवर लाइन की मरम्मत की जाएगी। इस काम पर 81.38 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
निगम अधिकारियों ने इस काम में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधीन आने वाले रिहायशी सेक्टरों को अलग रखा है। यानी हुड्डा के सेक्टरों में ये काम नहीं होगा। सेक्टरों में जरूरत के आधार पर एचएसवीपी ही काम करेगा। एचएसवीपी के एरिया को छोड़कर बाकी के रिहायशी एरिया में सीवर लाइन, मैनहोल आदि की रिपेयरिंग के काम पर ये करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

नगर निगम एक्सईएन सतीश ने बताया कि इस बजट में जहां सीवर लाइन टूटी हो, खस्ताहाल हो या बदलने की जरूरत हो जैसे काम लिए जाएंगे। इसके अलावा शहर की सड़कों, गलियों पर टूटे मैनहोल के ढक्कन बदले जाएंगे। नालों के ऊपर स्लैब रखे जाएंगे। ताकि इनकी वजह से कोई दुर्घटना न हो। इस काम की निगम ने तैयारी कर ली है। इसे जरूरत अनुसार पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें