निसिंग। अमुपुर गांव में रविवार को इंडोर जिम का उद्घाटन जिला परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि सोहन सिंह राणा ने किया गया। उन्होंने कहा कि शरीर को आकर्षक व मजबूत बनाना आज हर व्यक्ति चाहता है। अब हर ग्रामीण को उनके गांव में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी।
लोगों की जिम के प्रति बढ़ती रुचि को देखते हुए सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवा इंडोर जिम की सौगात दी है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के युवा अपने शरीर को मजबूत, चुस्त, दुरुस्त व स्वस्थ बना सकते हैं। सोहन सिंह राणा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। इससे पूर्व सरपंच युद्धवीर सिंह राणा व बोबी राणा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मौके पर जिला पार्षद सुरेंद्र गोरी, एसडीओ राजिंद्र कुमार, जेई मंजीत, पंच भूषण शर्मा, बीरू राम, सुरेंद्र कुमार, दलेर सिंह, गुरबख्श, हरदेव, विक्रम सिंह, अनिल कुमार मौजूद रहे। संवाद