फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अब पांच और छह को दोबारा होंगी एरिया सभाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लाडो लक्ष्मी योजना, बुजुर्ग और विधवा पेंशन के लाभार्थियों के सत्यापन को लेकर एक बार फिर से नगर निगम की ओर से एरिया सभाएं बुलाई हैं। ये एरिया सभाएं शहर के 18 वार्डों में 5 फरवरी और दो वार्डों में 6 फरवरी को सुबह 11 बजे से लगनी शुरू हो जाएंगी। दोनों दिनों में शहर के सभी 20 वार्डों में 49 जगहों पर एरिया सभा लगाई जाएंगी। इनमें 6 जनवरी को सिर्फ वार्ड नंबर 17 और 20 में एरिया सभा होंगी जबकि 5 जनवरी को बाकी के सभी 18 वार्डों में एरिया सभा बुलाई जाएंगी। इनमें शहरवासी भाग लेकर लाडो लक्ष्मी योजना, बुजुर्ग और विधवा पेंशन के असल लाभार्थियों का सत्यापन करवा सकते हैं।
दूसरी विशेष बात ये है कि इन सभाओं में भाग लेने के लिए शहरवासियों को अपना वोटर कार्ड लेकर आना होगा। ताकि योजनाओं के लाभार्थियों का सही सत्यापन कराया जा सके। इसके लिए निगम ने कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित कर दी है। निगम की ओर से इनकी सूचना नगर निगम की वेबसाइट https://drkarnal.hkcl.net/ पर भी अपलोड की गई है।
विज्ञापन


21 जनवरी को भी नगर निगम की ओर से शहर के 20 वार्डों में 49 स्थानों पर आयोजित की गई थी लेकिन एरिया सभाओं में निर्धारित कोरम ही पूरा नहीं हो सका। जिसके चलते ये सभाएं फेल रही। हालात ये रहे कि किसी भी सभा में एरिया के कुल मतदाताओं का 10 प्रतिशत भी उपस्थित नहीं रहा, जो सभा को वैध माने जाने के लिए अनिवार्य था। इनमें गिनती के ही लोग पहुंचे। हजारों की आबादी और मतदाताओं वाले एरिया की सभा में कहीं महज 11 लोग उपस्थित हुए तो कहीं 40 से 50 लोगों तक ही संख्या सिमट गई। महज एक सभा में अधिकतम लोगाें की संख्या 140 दर्ज की गई।
विज्ञापन




लाभार्थियों की वेरिफिकेशन के लिए वार्ड अनुसार एरिया सभा की सूची:-

वार्ड एरिया सभा स्थान समय

1.- 1/1 राम मंदिर, गांव झंझाड़ी प्रात: 11 बजे

1/2 पार्षद कार्यालय, गली नम्बर 9, बसंत विहार प्रात: 11 बजे

1/3 गांव बलड़ी सरकारी स्कूल के पास वृद्घाश्रम प्रात: 11 बजे

2. 2/1 पाल धर्मशाला, मंदिर के पास, गांव मंगलपुर प्रात: 11 बजे

2/2 पाल धर्मशाला, मंदिर के पास, गांव मंगलपुर प्रात: 11 बजे

3. 3/1 पार्षद कार्यालय, गांव फूगसढ़ प्रात: 11 बजे

3/2 पार्षद कार्यालय, गांव फूगसढ़ दोपहर 12 बजे

3/3 पार्षद कार्यालय, गांव फूगसढ़ दोपहर 1 बजे

4. 4/1 खेड़े वाली धर्मशाला, कर्ण विहार प्रात: 11 बजे

4/2 खेड़े वाली धर्मशाला, कर्ण विहार प्रात: ्11 बजे

5. 5/1 नजदीक अटल सेवा केन्द्र, विकास कॉलोनी, रावंर रोड प्रात: 11 बजे

5/2 सामुदायिक केन्द्र, गांव कम्बोपुरा प्रात: 11 बजे

6. 6/1 पार्षद कार्यालय वार्ड 6 प्रात: 11 बजे

6/2 पार्षद कार्यालय वार्ड 6 प्रात: 11 बजे

6/3 पार्षद कार्यालय वार्ड 6 प्रात: 11 बजे

7. 7/1 अर्जुन गेट स्थित गुरूद्वारा प्रात: 11 बजे

7/2 सेवा भारती प्रांत कार्यालय, अर्जुन द्वार प्रात: 11 बजे

7/3 पुरानी सब्जी मंडी के सामने प्रात: 11 बजे

8. 8/1 कृष्णा मंदिर, सेक्टर-14 प्रात: 11 बजे

8/2 सामुदायिक केन्द्र, सेक्टर-6 प्रात: 11 बजे

9. 9/1 सामुदायिक केन्द्र, सेक्टर-7 प्रात: 11 बजे

9/2 सामुदायिक केन्द्र, सेक्टर-9 प्रात: 11 बजे

10. 10/1 सामुदायिक केन्द्र, सेक्टर-13 प्रात: 11 बजे

10/2 सामुदायिक केन्द्र, सेक्टर-13 प्रात: 11 बजे

11. 11/1 सत्य सेवा सदन नजदीक सतियों वाला मंदिर प्रात: 11 बजे

11/2 सत्य सेवा सदन सतियों वाला मंदिर (दिनांक 04.02.2026) प्रात: 11 बजे

12. 12/1 बैंक कॉलोनी स्थित कुटिया प्रात: 11 बजे

12/2 श्री सनातन धर्म मंदिर, कुंजपुरा रोड़ प्रात: 11 बजे

13. 13/1 चित्रगुप्त मंदिर, सदर बाजार प्रात: 11 बजे

13/2 चित्रगुप्त मंदिर, सदर बाजार दोपहर 12 बजे

14. 14/1 संत रविदास मंदिर, सदर बाजार प्रात: 11 बजे

14/2 संत रविदास मंदिर, सदर बाजार दोपहर 12 बजे

14/3 संत रविदास मंदिर, सदर बाजार दोपहर 1 बजे

15. 15/1 जाट चौपाल, जाटों गेट प्रात: 11 बजे

15/2 जाट चौपाल, जाटों गेट दोपहर 12 बजे

16. 16/1 1109, लव-कुश कॉलोनी, हांसी रोड प्रात: 11 बजे

16/2 1109, लव-कुश कॉलोनी, हांसी रोड दोपहर 1 बजे

16/3 1109, लव-कुश कॉलोनी, हांसी रोड दोपहर 12 बजे

17. 17/1 सैनी धर्मशाला, शिव कॉलोनी (दिनांक 06.02.2026) प्रात: 11 बजे

17/2 सैनी धर्मशाला, शिव कॉलोनी (दिनांक 06.02.2026) प्रात: 11 बजे

17/3 सैनी धर्मशाला, शिव कॉलोनी (दिनांक 06.02.2026) प्रात: 11 बजे

18. 18/1 मुख्यमंत्री निवास, न्यू प्रेम नगर, मेन रोड प्रात: 11 बजे

18/2 मुख्यमंत्री निवास, न्यू प्रेम नगर, मेन रोड प्रात: 11 बजे

19. 19/1 पार्षद कार्यालय, राम नगर प्रात: 11 बजे

19/2 लगन पैलेस, राम नगर प्रात: 11 बजे

19/3 पार्षद कार्यालय, राम नगर प्रात: 11 बजे

20. 20/1 सूर्य मंदिर धर्मशाला (दिनांक 06.02.2026) प्रात: 11 बजे

20/2 शिव मंदिर, गुरूनानक पुरा (दिनांक 06.02.2026) प्रात: 11 बजे

20/3 पंचायत भवन, गांव उचाना (दिनांक 06.02.2026) प्रात: 11 बजे
वर्जन-

सभा में वोटर कार्ड लेकर आएं शहरवासी- आयुक्त

इन एरिया सभाओं में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना, वृद्ध पेंशन और विधवा पेंशन के लाभार्थियों की सूची को वेरिफाई यानी सत्यापित करवाया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में बैठक आयोजित करने के लिए स्थान व समय निर्धारित किए गए हैं। इन्ही जगहों पर संबंधित वार्ड के लाभार्थियों का सत्यापन, उन्हीं वार्डों के मतदाताओं द्वारा किया जाएगा। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील करते कहा कि वे अपना वोटर कार्ड लेकर बैठक में पहुंचना सुनिश्चित करें, ताकि उक्त लाभार्थियों के सत्यापन कार्य को सफल बनाया जा सका।
डॉ. वैशाली शर्मा, आयुक्त, नगर निगम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें