फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: 100 बड़े बकायादारों के घरों पर चस्पा रहे नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहरवासियों से बकाया संपत्ति कर की रिकवरी के लिए नगर निगम ने रणनीति बना ली है। पहले डिफॉल्टरों की संपत्ति कुर्क की जा रही है। बड़े बकायादारों को रिकवरी के नोटिस भेजे जा रहे हैं। जो नोटिस नहीं ले रहे उनकी इमारतों पर नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं। इस नोटिस की जीपीएस लोकेशन के साथ फोटो भी ली जा रही है ताकि बकायेदार ये दावा न कर पाएं कि उन्हें नोटिस नहीं मिला था। नोटिस में एक सप्ताह के अंदर संपत्ति कर भरने की सलाह दी जा रही है। सबसे पहले निगम की कार्रवाई प्रेम नगर, पुराना सदर बाजार, प्रीतम नगर, मीरा घाटी, नमस्ते चौक तथा अशोका कॉलोनी में होगी।
विज्ञापन

10 लाख से अधिक के बकायादारों पर पहली होगी कार्रवाई
नगर निगम की ओर से अब तक 137 संपत्ति कर बकाया डिफॉल्टरों की संपत्ति की कुर्की के आदेश तक जारी कर दिए गए हैं। इनके अलावा अन्य 100 बकायेदारों की अलग से सूची तैयार की जा चुकी है। इनको भी नोटिस बांटने का काम शुरू कर दिया गया है। निगम की ये टीम बकायेदारों की संपत्ति की लोकेशन पर जाकर संपत्ति मालिकों को नोटिस थमा रहे हैं। जो नोटिस नहीं ले रहे उनकी संपत्ति पर नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त दिसम्बर में 120 नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से 50 ऐसे बकायादार हैं, जिन पर 10 लाख रुपये से ऊपर का बकाया है। बकाया संपत्ति कर की रिकवरी के लिए नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने उप निगम आयुक्त अभय सिंह, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी अंकुश पराशर, कर अधीक्षक गगनदीप सिंह समेत महावीर मलिक के अतिरिक्त शाखा के सभी कर्मचारियों को आदेश दिए हैं कि वे जल्द से जल्द नोटिस बांटने का काम पूरा करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें