फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: उपचुनाव के तीन प्रत्याशियों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- आपराधिक मामलों संबंधित जानकारी समाचार पत्रों में नहीं कराई प्रकाशित
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। आपराधिक मामलों से संबंधित जानकारी समाचार पत्रों में प्रकाशित न करवाने पर उपचुनाव के तीन प्रत्याशियों को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में कहा है कि नामांकन पत्र के अनुसार आपराधिक मामलों की जानकारी को शीघ्र निर्धारित प्रारूप में प्रकाशन करवाना सुनिश्चित किया जाए। इस मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही व देरी होने की सूरत में मामले की जानकारी निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के संज्ञान में लाई जाएगी।

करनाल विधानसभा उप चुनाव के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि भारत चुनाव आयोग के आदेशानुसार चुनाव लड़ने वाले सभी प्रत्याशियों को अपने नामांकन पत्र में दिए गए तथ्यों के अनुसार आपराधिक मामलों की जानकारी समाचार पत्र या टेलीविजन पर प्रकाशित करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन चुनावों में करनाल विधानसभा के उप चुनाव लड़ने वाले तीन प्रत्याशियों को नोटिस जारी कर नामांकन पत्र के अनुसार दिए गए रिकॉर्ड के अनुसार आपराधिक मामलों को प्रकाशित नहीं करवाया। इन तीनों प्रत्याशियों को जल्द से जल्द समाचार पत्रों व टेलीविजन में आपराधिक मामलों की जानकारी प्रकाशित करवाने के लिए नोटिस जारी किए है। एसडीएम अनुभव मेहता ने करनाल विधानसभा उप चुनाव से तीन प्रत्याशियों, जिनमें राजिन्द्र कुमार, तिलक राज सिंगला व त्रिलोचन सिंह शामिल हैं। नोटिस में कहा है कि नामांकन के समय जो आपराधिक मामलों की जानकारी नामांकन पत्र में दी थी। उसका प्रकाशन समाचार पत्रों व टेलिविजन आदि में निर्धारित प्रारूप अनुसार किया जाना था। इस विषय को लेकर उस समय नोटिस फार्म सी 3 भी दिया गया था। इस विषय में कोई भी कार्यवाही करने के उपरांत चुनाव अधिकारी को जानकारी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें