फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को नोटिस, अब होगी और सख्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। शहर के मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। निगम की टीम ने शुक्रवार को सेक्टर-7 मार्केट क्षेत्र, सेक्टर 6-7 की मुख्य सड़कों के साथ-साथ मंगलपुर चौक को भी अतिक्रमण मुक्त किया गया।
इस दौरान करीब 20 दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए। निगमायुक्त ने चेतावनी दी कि अतिक्रमण अभियान को सोमवार को सख्ती के साथ लागू किया जाएगा। पुलिस के बल से साथ निगम की टीमें पहुंचेंगी, अतिक्रमण मिला तो चालान के साथ जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों के तालमेल से शहर के बाजार संकरे हो गए हैं। दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे किराया लेकर रेहड़ियां लगवा ली है। अपनी दुकानों का सामान भी बाहर रख रखा है, जिसके कारण सड़कें भी घिर गई हैं। खरीदारों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है, वहीं दिनभर जाम की स्थिति भी बनी रहती है।
नगर निगम की आयुक्त डॉ.वैशाली शर्मा ने सबसे पहले शहर की व्यस्ततम बाजारों को अतिक्रमण से मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में पिछले एक सप्ताह से बाजारों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है, लेकिन अभी ये कार्रवाई समझाकर दुकानों का सामान अंदर रखवाने और रेहड़ी हटवाने तक सीमित थी। सोमवार से इसे सख्ती से लागू करने की तैयारी है। जिला प्रशासन से पुलिस बल भी मांगा गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को टीम ने रेहड़ी-फड़ी वालों को समझाया कि वह पीली पट्टी को क्रॉस न करें। टीम की ओर से अतिक्रमणकारियों को यह भी बताया गया कि अभी केवल चेतावनी है, इसके बाद जो व्यक्ति बाजारों व सडक़ों पर अतिक्रमण करेगा, उनका सामान जब्त करने के साथ-साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। नगर निगम द्वारा पूर्व में जरनैली कॉलोनी, ओल्ड एमसी बिल्डिंग तथा पुरानी सब्जी मंडी में वाहन पार्क करने की सुविधा दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें