फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सचिव और एक्सईएन को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त उत्तम सिंह उस समय सख्त नजर आए। जब सड़कों को हादसा मुक्त बनाने संबंधित एजेंडे पर न तो अधिकारियों ने एक माह में किए काम की रिपोर्ट भेजी और न ही बैठक में पहुंचे।
इस पर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की और कहा कि इंद्री नगर पालिका सचिव व जिला परिषद एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।
उन्होंने कहा कि सड़कों से जुड़े मामलों पर गंभीर चर्चा के लिए होने वाली बैठक के प्रति इस तरह की लापरवाही सहन नहीं होगी। हादसों के ग्राफ को कम करना और सड़कों को सुरक्षित बनाना इस बैठक का उद्देश्य है। यदि अधिकारी बैठक के प्रति ऐसा रवैया रखेंगे तो यह ठीक नहीं है। इसके अलावा उन्होंने पिछले चार माह से लंबित मामलों पर काम न करने वाले अधिकारियों से भी स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सड़क सुरक्षा संबंधित 24 बिंदुओं पर चर्चा हुई। इसमें से महज नौ बिंदुओं पर ही काम पूरा हुआ, जबकि 15 पर शीघ्र कार्यवाही करने के लिए उपायुक्त ने निर्देश दिए। इंद्री नगर पालिका सचिव संबंधित मुद्दा गांव गुढ़ा की सड़क पर गहरे गड्ढे और टूटे डिवाइडर संबंधित था। वहीं, जिला परिषद एक्सईएन संबंधित मामला असंध से मुंड मार्ग की खस्ताहाल सड़क संबंधित था। दोनों ही मुद्दे दिसंबर 2024 की बैठक से लंबित हैं। उस समय उपायुक्त ने अधिकारियों को 15 दिनों में काम करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिए थे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें