फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लार्वा मिलने पर 22 मकान मालिकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
- शुक्रवार तक टीमों ने 5 लाख 11 हजार 196 घरों को खंगाला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिले में शनिवार को 5696 घरों में मच्छर के लारवा की जांच की। इनमें से 41 घरों के विभिन्न स्थानों पर मच्छर का लारवा मिला और 22 मकान मालिकों को नोटिस थमाया। वहीं, शनिवार को जांच किए गए 12 सैंपलों में से एक भी केस पॉजिटिव नहीं मिला है।
उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की ग्रामीण में 150 व शहरी में 16 टीमें कार्य कर रही हैं। टीमों ने अब तक पांच लाख 11 हजार 196 घरों को कवर कर लिया है। जिनमें से अभी तक 1438 घरों में लार्वा मिल चुका है और टीमों ने 471 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित 1,852 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से जिले में अब तक नौ डेंगू के केस आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि सभी तरह का बुखार डेंगू नहीं होता है। बुखार होने पर बिना समय गंवाए डॉक्टर से संपर्क करें। डॉक्टर जांच के बाद जैसा परामर्श दें उसके अनुसार अपना इलाज करवाएं। डेंगू होने की स्थिति में सभी मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बचाव के लिए बरतें सावधानी
बॉयोलॉजिस्ट पिंकी ने गर्मी के मौसम में डेंगू सहित अन्य बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है। डेंगू से बचाव लिए सतर्कता व जागरूकता बेहद जरूरी है। डेंगू की रोकथाम के लिए जन समुदाय की सहभागिता बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा नागरिकों को पानी की टंकी व घरों के पानी के बर्तनों को ढक कर रखने, दिन में मच्छरों के काटने से बचाव को लेकर व्यक्तिगत सुरक्षा उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें