फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा ने मैरिज पैलेस व होटल संचालकों को जारी किए नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरपालिका ने मैरिज पैलेस और होटल मालिकों को नोटिस जारी कर संस्थान से संबंधित सभी दस्तावेज तलब किये हैं। इसके लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है। यदि एक सप्ताह के अंदर मैरिज पैलेस और होटल मालिक सभी दस्तावेज नगरपालिका में जमा नहीं करवाते है तो उनके मैरिज पैलेस या होटल को सील कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय ने नगरपालिका को निर्देश जारी किए हैं कि शहर में जो होटल और मैरिज पैलेस संचालित हैं, वे सरकार के नियमों पर खरा उतरते हैं या नहीं। निदेशालय के आदेशों की पालना करते हुए नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने शहर के 15 मैरिज पैलेस व होटल मालिकों को नोटिस दिए हैं। इस नोटिस में होटल व मैरिज पैलेस मालिकों को प्रोपर्टी का नक्शा, फायर एनओसी, कंप्लीशन सर्टिफिकेट व अन्य जरूरी दस्तावेज नगरपालिका को जमा करवाने हैं और इसके लिए नगरपालिका ने एक सप्ताह का समय दिया है। नोटिस जारी होने के बाद मैरिज पैलेस व होटल मालिकों में हड़कंप की स्थिति है।
इन मैरिज पैलेस और होटलों को मिला नोटिस-
शहर में 15 होटलों व मैरिज पैलेस को नगरपालिका ने नोटिस दिया है, जिनमें शिव गामिनी पैलेस, राजा रिजोर्ट, गोयल गार्डन, हैरिटेज मैरेज पैलेस, खुशी गार्डन, नवरंग पैलेस, हनी गार्डन, मनी गार्डन, श्यामजी गार्डन, एनके फार्म, कथूरिया होटल, रिची रिच होटल, एआरबी वाटर वर्ल्ड, जायका होटल व कृष्णा गार्डन शामिल है।
विज्ञापन

शहर के मैरिज पैलेस और होटल सरकार के नियमों और शर्तों पर खरे उतरते हैं या नहीं। इसकी जांच के लिए निदेशालय शहरी स्थानीय निकाय ने आदेश जारी किए हैं। इसके तहत नगरपालिका ने 15 मैरिज पैलेस और होटलों को नोटिस जारी किए हैं, जिसमें एक सप्ताह का समय दिया गया है। यदि इस समयावधि में दस्तावेज जमा नहीं करवाए जाते हैं तो मैरिज पैलेस या होटल को सील किया जाएगा।
विज्ञापन

-रविप्रकाश शर्मा, सचिव नगरपालिका घरौंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें