फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: लार्वा मिलने पर 43 को थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने सोमवार को 7501 घरों में मच्छर के लार्वा की जांच की। इनमें से 77 घरों के विभिन्न स्थानों पर मच्छर का लार्वा मिला और 43 मकान मालिकों को नोटिस थमाया। वहीं, सोमवार को जांच किए गए 20 संदिग्ध मरीजों के सैंपलों में से एक भी केस नहीं मिला है। अभी जिले में 14 केस पॉजिटिव हैं।
विज्ञापन


उप-सिविल सर्जन डॉ. अनु शर्मा ने बताया कि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की 166 टीमों ने अब तक छह लाख 98 हजार 956 घरों को कवर कर लिया है। जिसमें से अभी तक 2878 घरों में लार्वा मिल चुका है और टीमों ने 1412 मकान मालिकों को नोटिस थमाया है। वहीं जिले में बुखार से पीड़ित 2,432 संदिग्ध मरीजों के ब्लड सैंपल लेकर जांच की जा चुकी है। जिनमें से जिले में अब तक 14 डेंगू के केस आ चुके हैं। उन्होंने आमजन से गर्मी के मौसम में डेंगू सहित अन्य बीमारियों से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। डेंगू से बचाव के लिए सतर्कता व जागरूकता बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें