फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनहित के कार्यों में लापरवाही सहन नहीं

Wed, 12 Feb 2014 12:02 AM IST
कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
लघु सचिवालय स्थित सभागार में अधिकारियों की मासिक बैठक में डीसी एनके सोलंकी ने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में डीसी ने कहा कि जनहित से जुड़े सरकारी कार्यों में जानबूझकर देरी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। इसके साथ-साथ अधिकारी डिपो धारकों की आकस्मिक चेकिंग करेंगे, ताकि इन योजनाओं के लाभार्थियों को इसका पूरा लाभ मिल सके।
विज्ञापन


डीसी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पीएनडीटी एक्ट, मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना सहित जनकल्याण की योजनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को पानी के नियमित कनेक्शन देने के निर्देश दिए, वहीं राजस्व विभाग को निर्देश दिए कि वे गांव व शहर में आते-जाते खुले बोरवेल को चेक करके उसे बंद करवाना सुनिश्चित करें।

उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सफाई कर्मचारियों को वर्दी देने और झाड़ू भत्ता नियमित रूप से दें। उन्होेंने ओपन एयर थिएटर के लिए प्राप्त एक करोड़ रुपये की राशि से इस कार्य के लिए निविदाएं आमंत्रित करने के निर्देश दिए। कार्यकारी अभियंता ठाकुर लाल शर्मा के हवाले से बताया कि सॉलिड वेस्ट कार्यक्रम के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि प्राप्त हुई है। इसके लिए चहारदीवारी बनवा दी गई है तथा नियमित स्प्रे किया जा रहा है। इस अवसर पर उपमंडलाधीश नरहरि सिंह बांगड़, उप पुलिस अधीक्षक रविंदर तोमर, विभागानुसार योजनाओं की समीक्षा संयोजक जिला राजस्व अधिकारी राजबीर धीमान सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें