फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल कॉलोनी में तीन दिन से पानी की परेशानी

Sun, 24 Jan 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगल कॉलोनी में पिछले तीन दिन से पीने के पानी को लेकर समस्या खड़ी हो गई है। जनस्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद कोई समाधान नहीं हो रहा है। शनिवार को कॉलोनी में टेंटर मंगवाकर काम चलाना पड़ा। मंगल कॉलोनी के देवीलाल, राम सिंह ने बताया कि पहले कॉलोनी के घरों में गंदा पानी आ रहा था। इसकी भी कई बार शिकायत दी, पर बात नहीं बनी। अब तीन दिन से घरों में पानी ही नहीं आ रहा है। अधिकारियों से पूछने पर पता लगा कि ट्यूबवेल खराब हो गया है, वे पिछले तीन दिन से एसडीओ से लेकर एसई तक के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। शनिवार को तो हालात इतने खराब हो गए कि पानी का टैंकर मंगवाना पड़ा। उधर, इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही ट्यूबवेल को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें