फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: रोड़ महासभा के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 सितंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। अखिल भारतीय रोड़ महासभा के कॉलेजियम के गठन के लिए प्रशासक विरेंद्र चौहान व रिटर्निंग ऑफिसर महाबीर सिंह ने तीन सौ सदस्यों का चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिसमें नामांकन 12 व 13 सितंबर और मतदान 28 सितंबर को होगा।
विज्ञापन

समाजसेवी एडवोकेट चौधरी शक्ति सिंह ने बताया कि रोड़ समाज की उन्नति एवं भलाई और अपने समाज को सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए यह बहुत जरूरी है कि सभी लोग अपने समाज को संगठित एवं मजबूत बनाएं। यह तभी संभव होगा जब हरियाणा, उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में स्थित बिरादरी के हरेक गांव और दिल्ली, चंडीगढ़ समेत अन्य शहरों एवं कस्बों के लोगों को रोड़ महासभा में सही प्रतिनिधित्व मिलेगा तथा इसमें सभी लोगों की पूरी भागीदारी होगी। उन्होंने बताया कि एआरओ राम सिंह, सुमेर सिंह, बलधीर सिंह, डॉ. विनोद मैहला, सुरजीत सूभरी, राजबीर टाया, रोशन लाल, डॉ. महिंद्रा सिंह हुड्डा, विनोद चौहान, संजीव आर्य, वेदपाल व रमेश मेहला की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी होगी, जिसमें नामांकन 12 व 13 सितंबर, जांच 14 सितंबर, नाम वापसी 15 सितंबर को होगी जबकि चुनाव चिन्ह 16 सितंबर को आवंटित किए जाएंगे और मतदान 28 सितंबर सुबह 9 से शाम 5 बजे तक होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें