फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश के आरोपी का नहीं लगा सुराग

Mon, 04 May 2026 02:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। तरावड़ी स्थित चौधरी पेट्रोल पंप पर शनिवार सुबह 4:25 बजे लूट के इरादे से गोली चलाने के मामले को 36 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस आरोपी का सुराग नहीं लगा पाई है। वारदात के बाद मामले की जांच सीआईए को साैंपी गई थी। सीसीटीवी फुटेज में कैद होने के बाद भी पुलिस अभी तक बदमाश की पहचान भी नहीं हो पाई है। पुलिस जल्द आरोपी को काबू करने का दावा कर रही है।
शनिवार सुबह 4:25 बजे तरावड़ी के चौधरी पेट्रोल पंप पर एक बाइक सवार व्यक्ति आया। उसने हेलमेट पहना हुआ था। आरोपी ने 100 रुपये का पेट्रोल डलवाया और रुपये भी दिए। इसके बाद सेल्समैन सुरेश जब अपना कैश लेकर केबिन की ओर जा रहा था तो बाइक सवार ने पिस्तौल निकाली। आरोपी ने सेल्समैन पर पिस्टल तानकर बोला, सारा कैश दे दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेल्समैन सुरेश ने हिम्मत जुटाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी ने एक गोली चलाई। अन्य कर्मचारी के आने पर बदमाश कुरुक्षेत्र की तरफ भाग गया था। तरावड़ी थाना पुलिस ने सेल्समैन सुरेश की शिकायत पर शस्त्र अधिनियम सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें