फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चार महीने से लापता कृष्ण पाल का नहीं लगा सुराग

Thu, 15 Oct 2026 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
साढौरा। गांव रसूलपुर निवासी 38 वर्षीय कृष्ण पाल पिछले चार महीने से लापता है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगने पर पत्नी मीना देवी ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मीना देवी ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 19 साल पहले गांव सरावां निवासी महेंद्र सिंह के बेटे कृष्ण पाल के साथ हुई थी। उनके एक बेटा और एक बेटी हैं। शिकायत के अनुसार, पांच जून 2026 की सुबह कृष्ण पाल घर से पांच हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और बाइक लेकर निकला था। उसने गांव सरावां में अपनी मां से मिलने जाने की बात कही थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास के क्षेत्रों और रिश्तेदारियों में उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। जांच अधिकारी शिवचरण ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर कृष्ण पाल का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें