फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जियों की पौध पर मिलने वाली सब्सिडी खत्म

Wed, 08 Jan 2014 04:04 PM IST
करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
अब जनवरी में बोई जाने वाली खीरे की पौध दोगुने दाम पर खरीदनी पड़ेगी, क्योंकि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों को पौध पर मिलने वाली पचास प्रतिशत सब्सिडी खत्म कर दी गई है।
विज्ञापन


विभाग ने इस आशय का नोटिस कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा भी कर दिया है। इसके साथ ही विभाग ने पौध की बुकिंग भी बंद कर दी है, जिससे प्रदेश भर के लगभग 900 पोली हाउस के किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।

मार्केट में कहीं पौध न मिलने से पोली हाउस के किसानों को पौध मिलनी मुश्किल हो जाएगी, जिस कारण जनवरी में खीरे की फसल उगानी संभव नहीं है। पोली हाउस किसान दीपक खटकड़, जसबीर, अरुण कुमार ने कहा कि सरकार ने पौध पर सब्सिडी खत्म कर दी तो काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा और उन्हें पौध के दोगुने दाम चुकाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


इन सब्जियों पर थी 50 प्रतिशत सब्सिडी
केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों को पोली हाउस में बिना बीज के खीरे, चेरी टमाटर, शिमला मिर्च और अन्य सब्जियों की पौध पर पचास प्रतिशत सब्सिडी किसानों मुहैया करवाई जा रही थी। जिसके लिए किसानों महीने भर पहले की पौध की बुकिंग करते थे।  पिछले वर्ष पौध की डिमांड एक करोड़ पौधों के करीब थी, जबकि इस बार दिसंबर माह से पांच जनवरी तक एक करोड़ 75 लाख पौधों की बुकिंग हो चुकी है। जनवरी माह में विभाग ने पौध की बुकिंग करने पर रोक लगा दी है।

प्रदेश भर के सब्जी उत्पादक किसानों को झटका
बताया जाता है कि प्रदेश में भर में लगभग 900 एकड़ भूमि पर पोली हाउस की खेती की जा रही है और करनाल जिले में लगभग 90 एकड़ भूूमि पर पोली हाउस लगे हुए हैं। 14 जनवरी के बाद पोली हाउस में किसान खीरे की फसल तैयार करेंगे, लेकिन पौध पर सब्सिडी बंद होने पर किसानों को चिंताएं सताने लगी हैं।

तापमान में गिरावट आने से किसान इसकी पौध अपने खेतों में तैयार नहीं कर सकता। विशेषज्ञाें के अनुसार खीरे की पौध तैयार करने के लिए कम से कम 18 डिग्री तापमान जरूरी है, जबकि आजकल तापमान चार से पांच डिग्री है।

विभाग की ओर से मिला है पत्र : सत्येंद्र यादव
इंडो-इजराइल के परियोजना अधिकारी सतेंद्र यादव ने बताया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों को मिलने वाली 50 प्रतिशत सब्सिडी का पत्र उन्हें प्राप्त हुआ है और पत्र मिलने के बाद जनवरी माह में होने वाली पौध की बुकिंग पर रोक लगा दी गई है और बोर्ड पर नोटिस जारी कर दिया गया है।

बजट हो चुका है समाप्त : अर्जुन सैनी
बागवानी विभाग के अतिरिक्त निदेशक अर्जुन सैनी ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत पौध पर मिलने वाला बजट समाप्त हो चुका है। जिस कारण किसानों को पौध पर दी जाने वाली सब्सिडी पर रोक लगा दी है। इस साल पौध की डिमांड बढ़कर लगभग दो गुनी हो गई है। जिन किसानों ने पहले ही छह जनवरी तक पौध की बुकिंग करवा रखी है उनको पचास प्रतिशत सब्सिडी जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें