फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गर्मी से राहत नहीं, बादलों ने डाला डेरा

Mon, 25 Aug 2025 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
रविवार को शहर में आसमान पर छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मौसम के तेवर बदल रहे हैं। कभी तेज धूप तो कभी आसमान पर बादल छाए हुए हैं। दिन में तेज धूप उमस का असर बढ़ा रही है। बारिश न होने के चलते तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है।
रविवार का दिन सुबह से ही गर्म रहा और बादलों के बीच धूप के साथ उमस के चलते शहर वासी हलकान रहे। हवा की रफ्तार धीमी होने के चलते गर्मी बढ़ रही है। दोपहर बाद चार बजे आसमान में फिर बादल छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। जबकि, पिछले दो दिन से मौसम इसी प्रकार परिवर्तन चल रहा है।
विज्ञापन

उमस व धूप के चलते दोपहर के समय घर से बाहर निकलने वाले लोगों के पसीने टपकने लगे। ऐसे में बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। ऐसे में रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञ डॉ. संदीप के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन

यदि बारिश नहीं हुई तो जिले में इसी प्रकार के हालात बने रहेंगे। पिछले दो दिन से जिले में धूप के साथ उमस भी बढ़ रही है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. संदीप के अनुसार वर्तमान में पड़ रही गर्मी के कारण आगामी दिनों में बारिश की पूरी संभावना बनी हुई है। जोरदार बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें