संडे बाजार सेक्टर 12 में लगे पटाखों के स्टॉल पर लगे पर्दे के पीछे से पटाखे बेचते दुकानदार। संवा
करनाल। प्रशासन की ओर से पटाखों की बिक्री के लिए लाइसेंस जारी नहीं किए गए हैं, इसके बावजूद सेक्टर-12 स्थित संडे मार्केट ग्राउंड में पटाखों की बिक्री धड़ल्ले से जारी है। प्रशासनिक अनुमति के बिना ही पटाखे बाजार में उपलब्ध हैं और लोग इन्हें खरीद भी रहे हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि जब लाइसेंस जारी नहीं हुए तो पटाखों की बिक्री कैसे हो रही है और जिम्मेदार विभाग इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे।
पटाखों की बिक्री को लेकर निर्धारित नियमों के तहत लाइसेंस और अनुमति जरूरी होती है। नियमों की पालना सुनिश्चित कराने वाले विभागों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पटाखों की बिक्री और भंडारण में सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण पटाखों के आसपास आग लगने का खतरा बना रहता है। यदि निर्धारित सुरक्षा इंतजामों के बिना इनकी बिक्री की जा रही है तो किसी भी अप्रिय घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने कहा कि पटाखा वितरण की अनुमति नहीं है। यदि कोई बिक्री कर रहा है तो संबंधित नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
संडे बाजार सेक्टर 12 में लगे पटाखों के स्टॉल पर लगे पर्दे के पीछे से पटाखे बेचते दुकानदार। संवा