सिविल सर्जन डा. आदित्य स्वरूप गुप्ता ने बताया कि पाई में डेंगू के 80 संदिग्धों में डेंगू के लक्षण नहीं पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि डेंगू फैलने के बारे में मिली सूचना के बाद जिला मलेरिया अधिकारी डा. देवेंद्र सिंह, जिला महामारी विशेषज्ञ शमशेर सिंह, प्रवर चिकित्सा अधिकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पूंडरी डा. सुल्तान सिंह दहिया तथा मुंदड़ी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डा. विकास भटनागर ने पाई में प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
इस दौरान गांव में लोगों से संपर्क करने पर पाया गया कि टेक राम पुत्र मोमन राम, राममेहर, राजीव, विजय कुमार, मंगत राम, राज कुमार, सुनील और रामधारी में डेंगू के कोई लक्षण नहीं पाया गया है।
सिविल सर्जन ने बताया कि डेंगू के लक्षणों में अचानक सिरदर्द या बुखार का होना, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द होना, आंखों के पीछे दर्द होना, जी मचलाना एवं उल्टी होना तथा गंभीर मामलों में नाक, मुंह दांतों से खून आना अथवा त्वचा पर चकते उभरना शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि डेंगू की जांच के लिए मैकएलिजा टेस्ट किया जाता है। यह जांच इंदिरा गांधी बहुउद्देशीय चिकित्सा संस्थान कैथल के कमरा-105 में निशुल्क की जाती है।
मरीज में डेंगू की पुष्टि होने के बाद सामान्य अस्पताल में स्थापित स्पेशल वार्ड में स्थापित कर उसका उचित इलाज किया जाता है।
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन टीमों का गठन करके गांव पाई के प्रभावित क्षेत्र एनटी लारवा और फीवर मास सर्वे करवाने पर 124 ब्लड स्लाइड बनाई गई थी, जो सभी नेगेटिव पाई गई हैं।
सिविल सर्जन ने लोगों से अपील की है कि वह अपने घरों में रखे गमलों व घरों के आसपास पानी न खड़ा होने दें। कूलर व टंकियों को सप्ताह में एक बार अवश्य खाली करके अच्छी तरह सुखाकर दोबारा पानी डाले।
सुरजेवाला आज सुनेंगे लोगों की समस्याएं
कैथल। हरियाणा के लोक निर्माण एवं उद्योग मंत्री रणदीप सिंह सुरजेवाला शनिवार को साढ़े ग्यारह बजे स्थानीय किसान भवन में जन समस्याएं सुनेेंगे।
इसके अतिरिक्त सुरजेवाला रात साढ़े नौ मिनट पर खरादिया मोहल्ला में जागरण में भी भाग लेंगे। यह जानकारी उपायुक्त एनके सोलंकी ने दी।