फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: ठेके पर फायरिंग के आरोपियों का नहीं लगा सुराग

Fri, 05 Sep 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गांव झंझाड़ी के समीप हवेली होटल के साथ शराब ठेके पर मंगलवार की रात को फायरिंग करने वाले नकाबपोश दो बदमाशों का सुराग नहीं लगा है। पुलिस करनाल के अलावा जीटी बेल्ट के अन्य जिलों में भी आरोपियों की तलाश कर रही है। इसे लेकर सीसीटीवी फुटेज अन्य जिलों की पुलिस को भी साझा किए गए हैं। ताकि आरोपियों का सुराग लग सके। क्योंकि जिस कंपनी के शराब ठेके पर फायरिंग की गई है, इसके जीटी रोड बेल्ट के कई जिलों में ठेके हैं। जून 2025 में शाहबाद में जिस ठेकेदार की रंगदारी के लिए बदमाशों ने हत्या कर दी थी, वे भी इसी फर्म के पार्टनर रहे हैं। वारदात के अनुसार, मंगलवार की रात को ठेके तक पैदल आए दोनों आरोपी महज 10 सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर मौके से भाग गए। गनीमत रही कि पांच राउंड चली गोलियां ठेके के किसी कर्मचारी को नहीं लगी लेकिन ठेके के बाहर लगे शीशे पूरी तरह से चकनाचूर हो गए। ठेके पर लगे सीसीटीवी फुटेज में वारदात की रिकार्ड हुई है। सदर थाने में केस दर्ज करके पुलिस की छह टीमें जांच में जुट गई हैं। डीएसपी राजीव कुमार का कहना है कि जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। अभी तक रंगदारी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें