- जिला स्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिता का आयोजन, विभिन्न विधाओं में सभी खंडों की टीमों ने दिखाई प्रतिभा
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय विधिक साक्षरता प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोमवार को राजकीय मॉडल संस्कृति कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेलवे रोड में हुई प्रतियोगिता में जिले के सभी खंडों से टीमों ने हिस्सा लिया। अलग-अलग करीब 10 विधाओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा दिखाई। पेंटिंग और लघु नाटिका में निसिंग खंड के विद्यार्थी छाये।
प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह दिखाई दिया। सभी विधाओं में विद्यार्थियों ने सामाजिक कुरीतियों पर करारी चोट कर समाज को जागरूक करने का काम किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी एवं प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह नरवाल ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी राजपाल चौधरी पहुंचे। उन्होंने कहा कि जीवन में हार और जीत दोनों का सामना करना पड़ता है इसलिए हार में निराश नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर एपीसी डॉ. सचिन मौजूद रहे।
ये रहा परिणाम
- पेंटिंग : जीएसएसएस निसिंग के योगेश प्रथम, जीएमएसएसएस घरौंडा की पूजा द्वितीय, जीएसएसएस असंध की सलोनी तृतीय।
- लघु नाटिका : जीजीएसएसएस निसिंग की प्रीति की टीम प्रथम, कुटेल की गुंजन की टीम द्वितीय, जुंडला की सिमरन की टीम तृतीय।
- प्रश्नोत्तरी : जीएसएसएस पुंडरक की आरती प्रथम, देवीपुर के प्रिंस द्वितीय, कोहंड की कविता तृतीय।
- वाद-विवाद : जीएसएसएस देवीपुर की शिवानी प्रथम, कोहंड की साक्षी द्वितीय, प्रेमनगर के कुणाल तृतीय।
- नारा लेखन : जीएसएसएस सांभली की शिवानी प्रथम, निसिंग की सोहनी द्वितीय, जीजीएसएसएस इंद्री की आसमां तृतीय।
- काव्य पाठ : जीजीएसएसएस घरौंडा के आसलेश प्रथम, जीएसएसएस टिकरी की चाहत द्वितीय, गगसीना की सलोनी तृतीय।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र। नया बसअड्डा। संवाद
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र। नया बसअड्डा। संवाद