फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सेक्टर-32 में आज होगा निरंकारी सत्संग

विज्ञापन
 सेक्टर 32 में निरंकार संत समागम के तैयार विशाल पंडाल। संवाद
विज्ञापन
करनाल। संत निरंकारी मिशन की ओर से सेक्टर-32 स्थित उधम सिंह चौक के नजदीक विशाल प्रांगण में निरंकारी सत्संग का आयोजन किया जाएगा। सत्संग की अध्यक्षता निरंकारी राजपिता रमित करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा के अलावा दिल्ली, पंजाब और उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में साध-संगत के पहुंचने की संभावना है। सत्संग का कार्यक्रम सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।
विज्ञापन

जोनल इंचार्ज सतीश हंस ने समस्त मानव समाज से अपील की कि अपने व्यस्त जीवन में से कुछ समय निकालकर विशाल निरंकारी सत्संग में अवश्य पहुंचें और दिव्य विचारों का श्रवण कर उनका लाभ उठाएं। सतीश हंस ने बताया कि सत्संग का मुख्य उद्देश्य मानव को आध्यात्मिक रूप से जागृत कर जीवन के वास्तविक उद्देश्य से परिचित करवाना है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक जागृति के माध्यम से ही आत्मा को जागृत किया जा सकता है। जब मनुष्य निरंकार प्रभु को जान लेता है तो उसके जीवन में भक्ति की शुरुआत होती है और वह मानवता के कल्याण के लिए अपने जीवन को समर्पित करने की दिशा में आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक जागृति होने के बाद मनुष्य के भीतर मानवीय गुणों का विकास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें