फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निपुण हरियाणा मिशन : 6 दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
करनाल। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निपुण हरियाणा मिशन के तहत कक्षा पहली से पांचवीं तक के बच्चों की आधारभूत साक्षरता व संख्या ज्ञान को मजबूत करने के लिए सोमवार से छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। पहले चरण में करनाल खंड से 200, घरौंडा से 160, निसिंग से 160 और इंद्री से 165 शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के पहले दिन बाल वाटिका के बच्चों के लिए गतिविधि आधारित शिक्षण पर विशेष जोर दिया गया। शिक्षकों को बाल वाटिका किट के उपयोग, खेल, कहानी और गीतों के माध्यम से बच्चों की भाषा विकास क्षमता, मोटर स्किल और सामाजिक आदतों को मजबूत करने के तरीके बताए गए। जिला निपुण समन्वयक अंशुल, डीपीसी धर्मपाल चौधरी और खंड शिक्षा अधिकारियों ने विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों का निरीक्षण कर प्रशिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें