फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: जेईई मेन्स परीक्षा में छाए नौ विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। देशभर में हुई जेईई मेन्स परीक्षा में जिले के राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रतिभा दिखाते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया। जिले से राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल शहजादपुर, रामपुर सरसहेड़ी और मोहड़ी-भानोखेड़ी के विद्यार्थियों ने जेईई मेन्स परीक्षा उत्तीर्ण की है। इनमें राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल शहजादपुर से राघव, मधुर, ज्योति, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल समलहेड़ी से हार्दिक अग्रवाल, पीयूष अरोड़ा, वैभव राणा, अवनी, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल रामपुर सरसहेड़ी से प्रांजल सैनी, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल मोहड़ी-भानोखेड़ी छत्रपति चंद्रिल शामिल है। इन सभी नौ विद्यार्थियों और स्कूल प्रधानाचार्यों को जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार और जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूजा भारद्वाज ने बधाई दी।
विज्ञापन

बता दें कि प्रदेशभर में शिक्षा विभाग की ओर से सुपर-100 व बुनियाद कार्यक्रम चल रहा है। जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को जेईई व नीट की प्रवेश परीक्षा की तैयारी के लिए निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण नौंवी से 12वीं तक दिया जाता है। बुनियाद कार्यक्रम में 9वीं व 10वीं और सुपर-100 कार्यक्रम में 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। पिछले कुछ वर्षों से राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी भी जेईई मेन्स, एडवांस और नीट में अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें