फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: सरकारी अध्यापक ने महिला से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
निसिंग (करनाल)। एक महिला ने सरकारी अध्यापक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। महिला के पति ने पुलिस को शिकायत दे दी है। महिला के पति ने निसिंग थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पांच-छह दिन पहले उसकी पत्नी तीन-चार बजे के आसपास बच्चों को ट्यूशन छोड़कर घर लौट रही थी। रास्ते में उनका पड़ोसी सरकारी अध्यापक मिला। उसने उसकी पत्नी को घर छोड़ने के बहाने अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। जब वे घर की ओर चले तो उसने उसकी पत्नी से छेड़खानी शुरू कर दी। जिसके बाद उसकी पत्नी चलती मोटरसाइकिल से कूद गई और घर आकर आपबीती बताई। जब वह विरोध जताने गया तो आरोपी ने उसे धमकाया और कहा कि उसके पास लाइसेंसी बंदूक है। वे उसे व उसकी पत्नी को जान से मार देगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें