जहां कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है वहीं मृतकों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। वीरवार को कोरोना पॉजिटिव नौ लोगों ने दम तोड़ दिया जिनका बलड़ी बाईपास स्थित शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया गया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड में पांच मौतें ही दर्ज की गई हैं। इसके अलावा कोरोना के 528 नए केस आए हैं, जिससे दिन प्रतिदिन हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। हालांकि वीरवार को 363 कोरोना मरीज ठीक भी हुए हैं। नए मरीजों में 30 विद्यार्थी, 5 अध्यापक, दो डॉक्टर, एक स्टाफ नर्स, वकील, एक कैदी, सीए, तीन स्कूल बस ड्राइवर, एक पुलिस कर्मी और करीब 60 हाउस वाइफ शामिल हैं।
.....................
रोहतक से आएंगी आरटी पीसीआर दो मशीनें
जैसे ही कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है उसी तरह कोरोना के सैंपलों की संख्या भी बढ़ रही है। ऐसे में मेडिकल कॉलेज में सैंपलों की जांच के लिए दो मशीनें आरटीपीसीआर रोहतक से आएंगी। मेेडिकल कॉलेज के निदेशक जगदीश दुरेजा ने बताया कि जल्द मेडिकल कॉलेज में आईसीयू बेड की संख्या भी बढ़ा दी जाएगी।
.......................
82 बेड अभी हैं खाली
कोरोना के उपचार के लिए जिले में कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त 11 प्राइवेट अस्पतालों को अधिकृत किया गया है। जिले में 366 आक्सीजन सहित नॉन एसी बेड और 284 भरे हुए हैं और 82 खाली हैं जबकि आक्सीजन सहित आईसीयू बेड 117 हैं, जोकि सभी भरे हैं, आने वाले दिनों में इन्हें और बढ़ाया जाएगा।
......................
अब तक के हालात
सैंपल लिए - 300694
नेगेटिव - 27553
पॉजिटिव - 21696
मौत हुई - 211
एक्टिव - 3854
ठीक हुए - 17631
............................
55 केंद्रों पर 3494 ने लगवाया टीका
वीरवार को 55 केंद्रों पर 3494 लोगों ने ही टीका लगवाया है। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं को टीका लगाने की तैयारी कर रहा है।
99 महिला और पुरुषों ने लगवाया टीका
घरौंडा। वीरवार को सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद ने स्थानीय विश्वकर्मा मंदिर में कोरोना टीकाकरण कैंप लगाया। जिसमें लगभग 99 महिला-पुरुषों ने टीका लगवाया। ये शिविर स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगाया गया। डॉ विनोद गुप्ता ने लोगों को मास्क लगाने व बिना कार्य घर से बाहर न जाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के प्रकल्प प्रमुख दीपक शर्मा रहे। संस्था के अध्यक्ष राहुल गर्ग व वार्ड 3 पार्षद जयभगवान सैन ने कहा कि कोरोना का प्रकोप चरम पर है। इसलिए सावधानी जरूरी है। इस अवसर पर शाखा के वरुण गुप्ता, सन्नी बजाज, अरुण धीमान, धीरज भाटिया, विक्रांत राणा, पूर्व अध्यक्ष सुभाष गुप्ता, विजय गर्ग, राजेंद्र गोयल, राजेश जैन, कपिल गुप्ता, शाखा सदस्य सुभाष गर्ग, हरीश गुप्ता, राधेश्याम भारतीय, अनिल ठकराल, विनोद मित्तल आदि सदस्य मौजूद रहे।