- दूसरे चरण में 111 और स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा दिया, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने जारी की सूची
- चरखीदादरी व फरीदाबाद में महज एक-एक स्कूल, नए सत्र से मिलेगी सीबीएसई की मान्यता
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। सरकार की ओर से दूसरे चरण में बनने वाले पीएमश्री (प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया) स्कूलों की सूची जारी कर दी गई है। इसके तहत हरियाणा में 111 स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा दिया गया है। इसमें सर्वाधिक नौ स्कूल करनाल और हिसार जिले के हैं। जबकि सबसे कम चरखीदादरी और फरीदाबाद में महज एक-एक स्कूल को पीएमश्री का दर्जा मिला है।
योजना के तहत इससे जहां सरकारी स्कूल का स्तर निजी स्कूल से कहीं बेहतर होगा। वहीं विद्यार्थियों को भी आधुनिक सुविधाओं के साथ शिक्षा मिलेगी। योजना के तहत राजकीय स्कूल से पीएम श्री बनने वाले स्कूल पर एक करोड़ रुपये खर्च करके तस्वीर बदली जाएगी। इससे भवन के अतिरिक्त संसाधन और सुविधाएं भी बढ़ाई जाएंगी। विदित हो कि गत वर्ष सरकार की ओर से राजकीय स्कूलों का स्तर बढ़ने के लिए योजना चलाई गई थी। इसके तहत पहले चरण में प्रदेश के 124 स्कूलों को पीएमश्री का दर्जा दिया गया था, इसके तहत अब दूसरे चरण की सूची जारी हुई है। नए सत्र में सभी स्कूलों को सीबीएसई की मान्यता मिलेगी और इनके सुधार को लेकर भी राशि जारी होगी। ताकि विद्यार्थियों को सुविधाएं मिलें।
ऐसा होगा पीएम श्री स्कूल-
- इन स्कूलों में नवीनतम तकनीक, स्मार्ट कक्षा, खेल और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
- आदर्श विद्यालय में सभी छात्रों के लिए एक सुरक्षित, प्रोत्साहित करने वाले शैक्षिक वातावरण में सीखने एवं अलग अनुभव प्रदान करने वाली अच्छी ढांचागत व्यवस्था एवं समुचित संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही गई है। इसमें स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाना तथा बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जाएगा। स्कूल ड्रॉप आउट में भी कमी लागने की कोशिश की जाएगी।
- स्कूल राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू करने में मदद करेंगे और अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतरीन और अनुकरणीय स्कूल के रूप में सामने आएंगे।
- इन स्कूलों में प्रेक्टिकल, समग्र, एकीकृत, वास्तविक जीवन की स्थितियों पर आधारित पढ़ाई कराई जाएगी। ये शिक्षकों के लिए भी काफी अहम होगा। इनमें स्मार्ट कक्षा, पुस्तकालय, कौशल प्रयोगशाला, खेल का मैदान, कंप्यूटर प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला आदि सभी सुविधाएं होंगी।
किस जिले के कितने स्कूल हुए पीएमश्री
जिला
स्कूल
करनाल
09
हिसार
09
जींद
07
कैथल
07
सिरसा
07
नूंह
07
भिवानी
07
फतेहाबाद
07
यमुनानगर
07
सोनीपत
06
कुरुक्षेत्र
06
अंबाला
05
पानीपत
05
पलवल
05
गुरुग्राम
04
रेवाड़ी
03
रोहतक
02
पंचकूला
02
महेंद्रगढ़
02
झज्जर
02
चरखीदादरी
01
फरीदाबाद
01
फोटो 114
सरकार की ओर से पीएमश्री स्कूलों की दूसरे चरण की सूची जारी की गई है। इस सूची में करनाल जिले के नौ स्कूलों का नाम आया है। स्कूलों को नए सत्र में पीएमश्री का दर्जा मिल जाएगा। -राजपाल चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी