निसिग। गोंदर गांव से एक महिला देर रात अपने परिजनों को खाने में नशीला पदार्थ देकर संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। लापता महिला के पति ने निसिंग थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते वीरवार को उसकी पत्नी बिना बताए कहीं चली गई। महिला के पति ने बताया कि उसकी घरवाली उसे व उसकी माता को नशे की गोलियां खाने में खिलाकर बेहोश कर घर से कहीं चली गई। जब सुबह उठकर देखा तो पत्नी घर में रखी नकदी व जेवरात लेकर गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद