फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नीलोखेड़ी नगर पालिका ने तुड़वाया अवैध निर्माण

Sat, 17 May 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नीलोखेड़ी। नगर पालिका ने शुक्रवार को यूनिवर्सिटी रोड पर एक प्लॉट में नक्शे पर मंजूरी के अतिरिक्त बने अवैध निर्माण को तोड़ा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट नगर पालिका सचिव अजीत कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को जेई दिनेश कुमार ने यह कार्रवाई की। वहीं प्लाॅट मालिक ने नगर पालिका पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त प्लाॅट के लिए नक्शे के अनुसार ही निर्माण किया गया था।

इस मामले में जेई दिनेश कुमार ने बताया कि यूनिवर्सिटी रोड पर 220 गज के प्लाॅट में निर्माण के लिए नक्शा पास करवाया गया था लेकिन मालिक महेन्द्र कपूर ने नक्शे के अनुसार निर्माण कार्य नहीं करवाया। इसलिए चलते कथित तौर पर न्यायालय के निर्देश पर ही अतिरिक्त निर्माण गिराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं प्लाट मालिक महेन्द्र कपूर ने बताया कि उसने अपने प्लाॅट में निर्माण के लिए नक्शा पास करवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था लेकिन नक्शा पास नहीं हुआ। जिसके चलते उसने न्यायालय की शरण ली। महेन्द्र कपूर ने बताया कि कथित तौर पर न्यायालय की ओर से नक्शा पास होने के बाद ही निर्माण किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें