संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। जिला स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन कर्ण स्टेडियम व पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करनाल में लड़कियों के मुकाबले हुए। रस्साकशी के अंडर-11 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में असंध व नीलोखेड़ी की लड़कियों में कांटे की टक्कर हुई। पहली बार में असंध की लड़कियां विजयी रही। दूसरी बार में नीलोखेड़ी की टीम विजयी रही। फाइनल राउंड में नीलोखेड़ी की टीम असंध की टीम को हराकर जीत हासिल की।
इसी के साथ नीलोखेड़ी की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की कर ली। अंडर-11 आयु वर्ग कबड्डी में घरौंडा की टीम असंध को हराकर विजयी रही। इस टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया है। शनिवार को खेल मुकाबलों का शुभारंभ डीपीआई सुलेंद्र सिंह, विजेंद्र सोनी ने कराया। सह जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (स्पोर्ट्स) संदीप खत्री ने बताया कि जिला स्तर पर आयोजित अंडर-11 आयु वर्ग की खेल प्रतियोगिताओं का समापन सफलतापूर्वक हुआ। बारिश के कारण अड़चन आई लेकिन सभी तरह की बाधाओं को झेलते हुए खिलाड़ियों ने संयम बनाए रखा और बेहतर खेल भावना का परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चुने गए हैं। उन्होंने बताया कि यह सभी आयोजन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा के मार्गदर्शन में कराए जा रहे है। डीपीआई राकेश राठी, नरेंद्र पूनिया, रिचा शर्मा, सुमन, मोहिनी मौजूद रही।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
- लंबी कूद में पूर्वी प्रथम, भारती द्वितीय और जन्नत तृतीय रहीं।
- जिम्नास्टिक में आर्निका ने पहला, डिपलिन ने दूसरा व शायना ने तीसरा स्थान पाया।
- 100 मीटर दौड़ में वंशिका पहले, पूर्वी दूसरे और अमायरा मलिक तीसरे स्थान पर रहीं।
- 200 मीटर दौड में पूर्वी प्रथम, अमायरा द्वितीय और अनवी तृतीय रहीं।
- 400 मीटर दौड़ में वर्शिरत ने पहला, अभिनित कौर ने दूसरा व मानवी ने तीसरा स्थान पाया।
- 4x100 मीटर हर्डल दौड़ में अमायरा पहले, अभिनित दूसरे व हर्लिन तीसरे स्थान पर रहीं।
- 4x100 मीटर हर्डल दौड़ की दूसरी स्पर्धा में अंशुका ने पहला, दीपांशी ने दूसरा व खुशी ने तीसरा स्थान पाया।
- कुश्ती के 20 किलो भार वर्ग में जश्वी, 22 किलो में अंकिता, 24 किलो में जसिका व 26 किलो भार वर्ग में अनाया प्रथम रहीं।
- समूह नृत्य में असंध की कल्पना ने पहला, इंद्री की शौर्य एंड पार्टी ने दूसरा व इंद्री की ही अक्षरा एंड पार्टी ने तीसरा स्थान पाया।
- समूह गीत में रीति एंड ग्रुप ने पहला, लव्या एंड ग्रुप ने दूसरा स्थान हासिल किया।
- सोलो डांस में अनन्या एंड पार्टी ने पहला, मेताली एंड पार्टी ने दूसरा व रमनीत एंड पार्टी ने तीसरा स्थान पाया।
- फैंसी ड्रेस में पीहू ने पहला, जया ने दूसरा व निधि ने तीसरा स्थान हासिल किया।
- मोनो एक्टिंग में अंशिका पहले स्थान पर रहीं।
- चित्रकला में वंशिका प्रथम, भूमिका द्वितीय व प्रीत तृतीय रहीं।
01....कर्ण स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान रस्सा कस्सी के पहले राउंड में जितने
01....कर्ण स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान रस्सा कस्सी के पहले राउंड में जितने
01....कर्ण स्टेडियम में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान रस्सा कस्सी के पहले राउंड में जितने