फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: तलवारबाजी में निकिता ने जीता स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में निकिता चौहान ने स्वर्ण पदक झटका है। उन्होंने यह मुकाम बिहार के राजगीर स्टेडियम में आयोजित तलवारबाजी प्रतियोगिता में पाया है। फाइनल मुकाबला हरियाणा और महाराष्ट्र के बीच हुआ। इसमें निकिता ने अपने दमदार खेल से सभी को चौंकाते हुए फाइनल मुकाबले में जीत हासिल की और स्वर्ण पदक जीता।
निकिता की इस उपलब्धि से परिवार में खुशी है। निकिता के पिता मनोज कुमार हरियाणा पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात हैं। निकिता अपने माता-पिता के साथ पुलिस लाइन करनाल में रह रही है।
विज्ञापन

निकिता तलवारबाजी प्रतियोगिता में पहले भी कई पदक जीत चुकी है। निकिता की छोटी बहन वंशिका भी तलवारबाजी की खिलाड़ी है। निकिता और वंशिका का चाचा विजय चौहान कुश्ती कोच है। उन्होंने दोनों भतीजियों को खेल के लिए प्रेरित किया है। वह समय-समय पर उन्हें जागरूक करते रहते हैं। विजय चौहान ने बताया कि निकिता व वंशिका के दादा रामफल चौहान पहलवान रहे। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेकर कई पदक हासिल किए। विजय ने कहा कि निकिता की जीत आने वाले समय में अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगी।



गीता और बबीता फोगाट बहनें हैं आदर्श

चाचा विजय चौहान ने बताया कि निकिता 12वीं की पढ़ाई कर रही है और वंशिका 11वीं में है। निकिता व वंशिका कुश्ती खिलाड़ी गीता और बबीता फोगाट को आदर्श मानती हैं। बचपन से ही दोनों बहनें गीता और बबीता फोगाट से प्रभावित है।
विज्ञापन




रोजाना तीन से चार घंटे करती हैं अभ्यास

निकिता और वंशिका रोजाना तीन से चार घंटे तलवारबाजी का अभ्यास करती हैं। दोनों बहनें बफुर्तीले ढंग से मूव्स दिखाती हैं। निकिता और वंशिका स्कूल प्रतियोगिता से लेकर नेशनल प्रतियोगिताओं में कई पदक जीत चुकी है। निकिता ने बताया कि उसका अगला लक्ष्य ओलंपिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने का है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें