फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए निकिता का हुआ चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। भारतीय विद्यालय खेल महासंघ की ओर से 69 राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 9 फरवरी तक कर्नाटक में होना है। इसमें जिले की खिलाड़ी निकिता का चयन हुआ है। निकिता अंडर-19 व 64 किलो भार वर्ग में दम दिखाएंगी।
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश में 28 अक्तूबर से 3 नवंबर, 2025 तक आयोजित प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में निकिता ने स्वर्ण पदक जीता था। इसके कारण ही उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हुआ है। कोच सुरेंद्र चौहान ने बताया कि निकिता कई बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिताएं जीत चुकी हैं।
विज्ञापन


उपलब्धियां

2025 में सीबीएसई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता
2025 में आरइसी टैलेंट हंट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता
2025 में प्रदेश स्तर की बाक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण जीता
2024 में आरईसी टैलेंट हंट प्रतियोगिता में रजत पदक जीता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें