फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालत में नवविवाहिता गायब

Tue, 05 Jan 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जैल सिंह कॉलोनी से संदिग्ध परिस्थितियों में एक मूक बधिर नवविवाहिता गायब हो गई। अहम बात यह है कि 25 दिन पहले ही गायब महिला रोहतक से ब्याह कर घरौंडा आई थी। पुलिस ने महिला के पति राजेंद्र की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है। लापता महिला का नाम श्वेता बताया गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस को प्राप्त शिकायत में बताया गया कि श्वेता बीती तीन जनवरी की अलसुबह से गायब है। श्वेता के ससुराल पक्ष के लोगों ने सुबह से दोपहर तक आसपास खोजा लेकिन श्वेता नहीं मिली। दोपहर बाद श्वेता के ससुराल पक्ष के लोगों ने थाने में श्वेता के गायब होने की सूचना दी। थाना प्रभारी जगदीश मोर के मुताबिक रोहतक निवासी श्वेता की शादी घरौंडा के जैल सिंह कॉलोनी निवासी राजेंदर के साथ बीते माह आठ दिसंबर को हुई थी।

श्वेता मूक बधिर है। उधर, लापता नवविवाहिता की मां प्रियंका निवासी आदर्श नगर रोहतक ने घरौंडा थाने में पहुंचकर आरोप लगाया कि श्वेता के गायब होने में ससुरालियों का हाथ है। प्रियंका की शिकायत के बाद पुलिस ने श्वेता के पति व ससुर को भी जांच के दायरे में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें