फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नवनियुक्त अधिकारियों को दी पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी

Tue, 20 Jan 2026 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते गंगाराम पुनिया। पुलिस
विज्ञापन
मधुबन। हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन के सरदार वल्लभभाई पटेल सम्मेलन कक्ष में हरियाणा कैडर के नवनियुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का एक सप्ताह का पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को आरंभ हुआ, जोकि 24 जनवरी तक चलेगा। कार्यक्रम में सहायक आयुक्त पद पर नियुक्त भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कोर्स के सह-संयोजक नरेश कुमार मुख्य अतिथि रहे। नरेश कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों को राज्य में पुलिस की कार्यप्रणाली, संगठनात्मक ढांचे, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और प्रशासन-पुलिस समन्वय के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं से अवगत कराया जाता है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के पुलिस अधीक्षक गंगाराम पुनिया ने पुलिस-प्रशासनिक समन्वय, नेतृत्व क्षमता, जनसंपर्क और कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए अपने व्यावहारिक अनुभव साझा किए। इससे प्रतिभागियों का ज्ञानवर्धन हुआ। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें