फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ष 2026 में विधानसभा में लागू होगा नया परिसीमन, राज्य में बनेंगे 125 विधानसभा क्षेत्र : ज्ञानचंद गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
- बोले, हरियाणा विधान सभा को बनाया ई-विधानसभा, जिससे सात से आठ करोड़ रुपये का प्रतिवर्ष हो रहा फायदा
विज्ञापन


- घरौंडा में महाराजा अग्रसेन भवन का उद्घाटन करने पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
घरौंडा (करनाल)। हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि राज्य में वर्ष 2026 में नया परिसीमन लागू हो जाएगा। जिसके बाद प्रदेश में लगभग 125 विधानसभा क्षेत्र बन जाएंगे। विधानसभा भवन के अंदर फिलहाल केवल 90 विधायकों के बैठने की व्यवस्था है, इसलिए सरकार ने अभी से 2026 की व्यवस्था करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता रविवार को यहां महाराजा अग्रसेन भवन का उद्घाटन करने पहुंचे थे, इससे पहले उन्होंने विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश विकास की ओर अग्रसर है। हरियाणा की विधान सभा को ई-विधान सभा बनाया गया है, जिससे करीब सात से आठ करोड़ रुपये प्रतिवर्ष फायदा हो रहा है। पिछले 53 साल की पद्धति को तोड़ते हुए विधानसभा में हरियाणा के नियम भी लागू किए हैं, इससे पहले विधानसभा में पंजाब के नियम लागू थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के नौ साल के कार्यकाल में सरकार का प्रयास रहा कि पूरे प्रदेश में एक सामान विकास और पूरी पारदर्शिता के साथ हों। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ये सब कर दिखाया है। उन्होंने कई पूर्व मुख्यमंत्रियों का नाम लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार से पहले कई मुख्यमंत्री बने, उन्होंने खासतौर पर अपने गृह क्षेत्र में विकास कार्य किया, लेकिन मनोहर लाल सरकार ने सभी विधान सभा क्षेत्रों में एक सामान कार्य किए हैं, चाहे वहां विधानसभा क्षेत्र से विधायक हों या फिर विपक्ष से।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने युवाओं को नशे से बचाने के लिए खेलों को बढ़ावा दिया है। उनके लिए अलग से व्यवस्था की जा रही है। अगर खिलाड़ी पूरा दिन खेलों में मग्न रहेगा तो उसका ध्यान नशे की ओर नहीं जाएगा। प्रदेश सरकार ने उसके तहत एक लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया है और अब युवा पीढ़ी पढ़ाई की ओर ध्यान दे रहे है। विधान सभा अध्यक्ष के यहां पहुंचने पर विधायक हरविंदर कल्याण, एसडीएम अदिति, लाला सोहन लाल गुप्ता, नगरपालिका चेयरमैन हैप्पी लक गुप्ता सहित पार्टी के पदाधिकारियों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें