फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: शुरू किए जाएंगे नए वोकेशनल कोर्स, छात्र बनेंगे आत्मनिर्भर

विज्ञापन
249....राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय। आर्काइव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। स्कूली शिक्षा के तुरंत बाद छात्रों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से वोकेशनल कोर्स शुरू करने का निर्णय लिया गया है। विभाग के निर्देशों की अनुपालन में अब जिले ले मॉडल संस्कृति, पीएमश्री और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में यह कोर्स लागू होंगे। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


वहीं जिला शिक्षा अधिकारियों की ओर से अपने-अपने क्षेत्र में स्कूलों के प्रधानाचार्यों से विद्यार्थियों और संख्या, सुविधाओं सहित अन्य जानकारी मांगी गई है। जिले में कुल 24 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक, 18 पीएम श्री व करीब 12 मॉडल संस्कृति विद्यालयों में स्किल सेंटर खोले जाएंगे। इनमें विद्यार्थियों को बैंकिंग, ब्यूटी एंड वेलनेस, रिटेल कोर्स का ज्ञान दिया जाएगा। वहीं सूचना प्रौद्योगिकी और शारीरिक गतिविधि ट्रेनर जैसे प्रोफेशनल कोर्स भी शुरू किए जाएंगे। विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से यह सराहनीय पहल है। छात्र नए कोर्स शुरू होने से रुचि अनुसार कोर्स चुनकर अपना भविष्य बना सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें