फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 साल बाद बनेगा नया राशन कार्ड, रंग बदलेगा और साइज होगा बड़ा

Sun, 03 Apr 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सभी राशन कार्ड नये बनाए जाएंगे। इनका रंग भी बदला जाएगा और साइज भी पहले से एक इंच बड़ा होगा। मौजूदा समय में राशन कार्ड खस्ता हालत में पहुंच चुके हैं। करीब 12 साल के बाद अब राशन कार्डों को नया बनाने का फैसला राहत की खबर है, क्योंकि परिवार बड़े हो गए हैं और उन्हें अलग-अलग राशन कार्ड की सख्त जरूरत है। इसलिए नये राशन कार्डों की संख्या पहले से ज्यादा बढ़ सकती है। इसके अलावा, ज्यादातर राशन कार्ड खस्ताहाल और फटे हुए हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल एक लाख 32 हजार 731 राशन कार्ड हैं। इनमें ओपीएच एक लाख 44 हजार 406, केंद्रीय बीपीएल 31 हजार 08, स्टेट बीपीएल 24 हजार 91, एवाई के 13 हजार 21 राशन कार्ड हैं। इन राशन कार्डों का रंग भी बदला गया है। एवाई स्कीम के राशन कार्ड गुलाबी रंग, बीपीएल पीले रंग, ओपीएच के खाकी रंग व हरे राशन कार्ड बनाए जाएंगे। इनमें गुलाबी और पीले कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 35 किलो प्रति दो रुपये किलोग्राम के हिसाब से मिलेंगे। इसके अलावा दाल, चीनी सहित अन्य सामान रियायती दामों पर राशन डिपो पर दिया जाता है। खाकी कार्ड धारकों को प्रति सदस्य पांच किलो गेहूं प्रति दो रुपये किलो के हिसाब से मिलेंगे। हरे राशन काड धारकों को सरकारी की तरफ से किसी भी तरह का राशन उपलब्ध नहीं कराया जाता है।
नये राशन कार्ड का साइज बड़ा करने का कारण है कि छोटे राशन कार्ड पर नाम सही नहीं लिखे जाते और राशन लेने पर डिपो होल्डर पर अच्छी तरह से राशन का उल्लेख नहीं कर पाते। इससे परेशानी बनी हुई है। राशन डिपो पर पूरी पारदर्शिता बनी रहे, इसलिए कार्ड का साइज के साथ नया होना जरूरी है।
विज्ञापन

---
नाम और उम्र भी करवा सकते हैं ठीक
खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2004-05 में राशन कार्ड बनाए गए थे। अब उन राशन कार्डों की हालत खस्ता हो चुकी है। किसी राशन कार्ड का कवर फट गया है तो किसी के अंदर के पेज भी। 12 साल के बाद बच्चे युवा हो गए हैं। समय के अनुसार उनके चेहरे भी अच्छी तरह पहचान में नहीं आते। इसलिए नये राशन कार्ड में नये फोटो लगेंगे। इससे वह अपने नाम व उम्र को भी ठीक करवा सकते हैं।
वर्जन
नये राशन कार्ड बनाए जाएंगे। शहरी एरिया में शहरी विकास प्राधिकरण और ग्रामीण एरिया में ग्रामीण विकास एजेंसी द्वारा नये राशन कार्ड बनवाए जाएंगे। नये राशन कार्ड बनाए जाने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन

- निशांत राठी, डीएफएससी, करनाल। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें