फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव ने मुनीम को मारा थप्पड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी में बुधवार को मार्केट कमेटी सचिव द्वारा किसान समझकर मुनीम को थप्पड़ जड़ने पर हंगामा हुआ। किसानों और आढ़तियों को एकजुट होते देख सचिव मंडी से अपनी गाड़ी में चलते बने। इसके बाद मंडी में किसानों और आढ़तियों ने आक्रोश जताकर पुलिस पर मामला दर्ज करने का दबाव बनाया। बाद में अपनी गलती का अहसास होने पर करीब साढ़े तीन घंटे बाद सचिव ने मंडी में हाथ जोड़कर माफी मांगी। उन्होंने बताया कि गेटपास को लेकर चल रही चर्चा के समय वीडियो बनाया जा रहा था। इस कारण ऐसा हो गया। बाद में उन्होंने डीआरओ, तहसीलदार रविंद्र सिंह, एसएचओ हरजिंद्र सिंह, आढ़तियों और मुनीमों के सामने हाथ जोड़कर कहा कि नये नियम को लागू करवाते समय गलतफहमी हो गई थी। मुझे माफ करना। बैठक में आढ़तियों ने अधिकारियों के सामने सचिव पर जमकर आरोप लगाए। आढ़ती बोले कि इस मंडी में सचिव जमकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। पूरी मंडी परेशान है। आज तो मुनीम पर हाथ तक उठा लिया। आगे से ऐसा सहन नहीं होगा। आढ़तियों की नाराजगी को सचिव चुपचाप सुनते रहे।
विज्ञापन

वकील ने कानून बताया तो एसएचओ ने बदली बात
एसएचओ हरजिंद्र सिंह ने आढ़तियों को बताया कि सचिव ने वीडियो बनाने पर बंद करने का कहा था, जब बंद नहीं की तो उससे हाथ चल गया। इतना सुनने के बाद आढ़ती का भाई बोला, साहब वीडियो बनाना कोई गुनाह नहीं है। एसएचओ बोले, किसी अधिकारी का वीडियो नहीं बना सकते। जवाब में आढ़ती का भाई बोला- मैं वकील हूं। कानून में तो इसकोे गुनाह नहीं बताया गया। इसके बाद एसएचओ बोले, अब सचिव अपनी गलती स्वीकार कर रहा है।
भ्रष्टाचार छिपाने के लिए किसानों के साथ बदतमीजी, करेंगे आंदोलन : मान
भाकियू प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि किसानों के साथ मार्केट कमेटी सचिव ने बदतमीजी की है। किसान समझकर ही मुनीम को थप्पड़ मारा है। ये तो किसान की बेइज्जती है। वे मार्केट कमेटी सचिव के खिलाफ आंदोलन करेंगे। माफी मांगनी है तो किसानों से मांगनी चाहिए थी। थप्पड़ मारकर माफी मांगने से सब कुछ ठीक होता है तो मुनीम ने भी थप्पड़ मारकर माफी मांग लेनी चाहिए। ये सब मंडी के अधिकारी इसलिए कर रहे हैं ताकि किसान भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज न उठा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी सचिव हकीकत सिंह से सीधी बातचीत
सवाल : सुबह मंडी में हंगामा क्यों हुआ?
जवाब : गेटपास पर एंट्री के नये नियम आज से लागू करने थे। किसानों को दिक्कत हुई। उसे ही सुलझा रहे थे।
सवाल : मुनीम को थप्पड़ क्यों मारा?
जवाब : कुछ नहीं था। वो मामला निपट गया।
सवाल : मामला कुछ नहीं था तो मंडी के बीच माफी क्यों मांगी?
जवाब : कुछ गलतफहमी हुई थी। इसके बाद फोन काट दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें