माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कोहरे से रेल यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। वीरवार को भी दिल्ली-अंबाला ट्रैक पर एक्सप्रेस से लेकर लोकल ट्रेनें घंटों देरी से पहुंचीं। यात्रियों को स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। दिल्ली से अंबाला की ओर जाने वाली ट्रेनों में नेताजी एक्सप्रेस नौ घंटे की देरी से शुक्रवार सुबह आठ बजे पहुंचेगी। शान ए पंजाब करीब छह घंटे की देरी से दोपहर को 02:02 बजे आई। जम्मू तवी तीन घंटे की देरी से रात को दो बजे आई।
अमृतसर एक्सप्रेस सवा दो घंटे की देरी से सुबह 07:52 बजे पहुंची। मालवा एक्सप्रेस भी सवा दो घंटे की देरी से सुबह 08:15 बजे आई। ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा दो घंटे की देरी से सुबह 08:35 बजे पहुंची। नई-दिल्ली कुरुक्षेत्र लोकल सवा घंटे की देरी से सुबह 11:49 बजे आई। सचखंड एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से शाम को 04:16 बजे आई। गीता जयंती सवा घंटे की देरी से दोपहर को 12:22 बजे पहुंची। अमृतसर इंटरसिटी एक घंटे की देरी से 04:22 बजे आई।
फाजिल्का इंटरसिटी पौने घंटे की देरी से 03:44 बजे आई। आम्रपाली एक्सप्रेस करीब पौने घंटे की देरी से सुबह 06:08 बजे पहुंची। जम्मू मेल पौने घंटे की देरी से रात को 10:52 बजे आई। झेलम भी पौने घंटे की देरी से रात को 12:30 बजे पहुंची। दूसरी ओर अंबाला से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में शान ए पंजाब सवा पांच घंटे की देरी से रात को 01:36 बजे आई। सचखंड एक्सप्रेस पौने पांच घंटे की देरी से दोपहर बाद 03:21 बजे पहुंची। टाटानगर एक्सप्रेस ढाई घंटे की देरी से सुबह 06:19 बजे पहुंची।
आगरा कैंट एक्सप्रेस सवा दो घंटे लेट
आगरा कैंट एक्सप्रेस सवा दो घंटे की देरी से सुबह 07:07 बजे आई। दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे की देरी से दोपहर को 01:16 बजे आई। कुरुक्षेत्र दिल्ली लोकल एक घंटे की देरी से दोपहर को 02:27 बजे आई। नई दिल्ली जन शताब्दी एक घंटे की देरी से 10:33 बजे पहुंची। आम्रपाली एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से दोपहर को 02:34 बजे पहुंची। कुरुक्षेत्र हजरत निज्जामुद्दीन पौने घंटे की देरी से सुबह 06:51 बजे पहुंची। झेलम एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से 08:43 बजे पहुंची। दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने घंटे की देरी से 10:52 बजे पहुंची। यात्रियों ने रेलवे से समय पर ट्रेनों के परिचालन की मांग की है।