फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के जश्न में भतीजे ने की दूल्हे के चाचा की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दुपेड़ी गांव में शादी की खुशी में हो रही पार्टी के दौरान दूल्हे के चाचा-भतीजे में किसी युवक के रिश्ते को लेकर झगड़ा हो गया। भतीजे की पिटाई से चाचा बेहोश हो गया और उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजन उसे बेहोश समझकर अस्पताल ले गए लेकिन वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद पार्टी में अफरा-तफरी मच गई। शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं। गुस्साए परिजन मृतक के शव को लेकर असंध थाना पहुंच गए जहां पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव को असंध के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर भतीजे यूसुफ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

13 जून को हुई थी आसिफ की शादी
दुपेड़ी गांव निवासी आसिफ की शादी 13 जून को हुई थी। सोमवार को परिवार के लोग पार्टी कर शादी का जश्न मना रहे थे। इसमें परिवार के सदस्यों के साथ-साथ रिश्तेदार भी शामिल थे। पार्टी में दूल्हे आसिफ के चाचा हबीब (56) व यूसुफ (हबीब का भतीजा) और अन्य रिश्तेदार बैठकर बातें कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक के रिश्ते की बात को लेकर चाचा हबीब व भतीजे यूसुफ में बहस हो गई और यह मारपीट में बदल गई। इस दौरान तैश में आकर भतीजे यूसुफ ने चाचा हबीब को धक्का देकर पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान रिश्तेदारों ने बीच-बचाव किया लेकिन यूसुफ बेहोश हो गया। रिश्तेदार उसे बेहोशी की हालत में डॉक्टर के पास ले गए तो डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आक्रोशित परिजन मृतक का शव गाड़ी में रखकर सीधे असंध थाने पहुंच गए। वहां पुलिस ने शिकायत ले ली और शव को असंध के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। फिलहाल मौत के सही कारणों का पता नहीं चला है।
गांव दुपेड़ी निवासी अनीश ने शिकायत दी है कि उसके पिता हबीब की यूसुफ ने हत्या कर दी है। फिलहाल शिकायत के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चला है। मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजय शर्मा, चौकी प्रभारी सालवन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें