फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: पारंपरिक वेशभूषा में सोलह शृंगार कर थिरकीं नेपाली महिलाएं

Wed, 27 Aug 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
06... ... मानव सेवा संघ में प्रवासी नेपाली संघ भरत नगर समिति की ओर से तीजी के अवसर पर आयोजित का
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। जिले में मंगलवार को धूमधाम से हरितालिका तीज मनाई गई। पंचायत भवन में मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाएं पारंपरिक नेपाली लाल साड़ी और सोलह शृंगार कर पहुंचीं। पुरुष भी नेपाली कुर्ता-पजामा और सिर पर नेपाली टोपी पहनकर आए। बच्चे-बड़े, महिलाए, युवतियां नेपाली गानों पर झूमते रहे।
मूल प्रवाह अखिल भारत नेपाली एकता समाज की महिला सुनिता मल्लको ने बताया कि इस व्रत को महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस दिन खाना तो दूर, पानी भी नहीं पीती। रात को चंद्र को अर्घ्य देकर व्रत खाेलकर और बुधवार को घर में बेटियों, बहनों और बुआ को बुला कर भोजन करवाया जाएगा। करनाल में ये तीजी पर्व लगभग 1980 से हर साल मनाया जाता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नेपाली गानों में बेटी बचाओ-बेटी पढाओ, दहेज पर रोक और महिलाओं से हो रही छेड़छाड़ का मुद्दा उठाया गया। मेले में बच्चों और महिलाओं ने जमकर खरीदारी की और खानपान का आनंद लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विक्रम सिंह राणा रहे। संयोजक फूलमाया रहीं। अध्यक्षता सुनिता मल्लको ने की। संचालन मीना बस्नेत ने किया।

कार्यक्रम में दी रंगारंग प्रस्तुति

- प्रवासी नेपाली संघ भारत समिति की ओर से मानव सेवा संघ में तीजी पर्व पर रंगारंग प्रस्तुति के बीच कार्यक्रम का आगाज हुआ। सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी ने ढोलक की थाप पर डांस किया और एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर प्रधान गोविंद ने बताया कि ये तीजी पर्व 1987 से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर माधव खत्री, हिमलाल, मवि राम, मंजु सेडवाल, केशव, टिटा राम मुसाल, रिता सेडवाल और अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन

06... ... मानव सेवा संघ में प्रवासी नेपाली संघ भरत नगर समिति की ओर से तीजी के अवसर पर आयोजित का

06... ... मानव सेवा संघ में प्रवासी नेपाली संघ भरत नगर समिति की ओर से तीजी के अवसर पर आयोजित का

06... ... मानव सेवा संघ में प्रवासी नेपाली संघ भरत नगर समिति की ओर से तीजी के अवसर पर आयोजित का

06... ... मानव सेवा संघ में प्रवासी नेपाली संघ भरत नगर समिति की ओर से तीजी के अवसर पर आयोजित का

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें