संवाद न्यूज एजेंसी
बल्ला। जिला जूडो एसोसिएशन की ओर से वीरवार को आर्य कन्या गुरुकुल में टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के 12 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
जूडो कोच अमित व अंकित मान ने बताया कि 52 किलोग्राम भार वर्ग में नेहा मान और 27 किलोग्राम में प्रियांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर नकद इनाम और स्वर्ण पदक प्राप्त किया। मानसी, एंजल और रितु ने भी कांस्य पदक जीता।
प्रिंसिपल कविता मान आर्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बल्ला की पांच खिलाड़ियों ने स्वर्ण और रजत पदक जीत स्कूल और गांव का नाम रोशन किया। पहले भी दर्जनों खिलाड़ी राज्य स्तर पर स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक प्राप्त कर चुके हैं। अभिभावकों को अपने बच्चों को खेलों के लिए प्रेरित करना चाहिए जिससे मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रह कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन कर सकें। इस अवसर पर स्कूल कमेटी सदस्य नरेंद्र आर्य, वीरेंद्र, अंकित, आशीष, मोहित और प्रमोद सहित सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहा।