फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नेहा धीमान को बेस्ट एथलीट खिताब

विज्ञापन
.छात्रा नेहा को सम्मानित करते डॉ. सुरेंद्र नागिया। संस्थान
विज्ञापन
घरौंडा। राजकीय महिला महाविद्यालय बसताड़ा में बुधवार को आठवीं वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा नेहा धीमान ने बेस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

एथलेटिक मीट के दौरान 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, सैक रेस, पार्टनर हर्डल रेस, क्रॉस फिट इवेंट, शॉट पुट और पार्टनर रिले रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। डॉ. सुरेंद्र नागिया ने कहा कि जीवन में खेलों का महत्वपूर्ण स्थान है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। खेलों से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जरनैल सिंह सहरावत ने प्रतियोगिताओं में विजेता छात्राओं को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
स्पोर्ट्स बोर्ड प्रभारी डॉ. विनोद चहल, डॉ. सुरेंद्र रमन, डॉ. शशिकांत, डॉ. नीलम शर्मा, डॉ. संजीव, शिवानी, एकता अरोड़ा, डॉ. सरिता बिष्ट, डॉ. मीतू चावला, अपूर्वा शर्मा, डॉ. संदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन


बास्केटबॉल के चयन के लिए ट्रायल 22 को स्टेडियम में
करनाल। भारत सरकार की ओर से खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2026 का आयोजन तेलंगाना में 11 से 22 दिसंबर तक किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी सत्यवीर सिंह ने बताया कि बास्केटबॉल टीम का चयन ट्रायल के 22 नवंबर को कर्ण स्टेडियम में किया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी अधिक जानकारी के लिए भारत सरकार की वेबसाइट खेलो इंडिया पर विजिट कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें