फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: गुडरीज कंपनी के खिलाफ लापरवाही का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- रात को ड्यूटी के दौरान कर्मचारी की हुई थी मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। मेरठ रोड पर नगला चौक स्थित गुडरीच कंपनी में हुई कर्मचारी की मौत के मामले में कंपनी के मालिक पर लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। मधुबन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शिकायत में उत्तर प्रदेश के अफीजपुर निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उसके पिता सुभाष पांच साल से नगला चौक स्थित गुडरीच कंपनी में काम करते थे। वह नाइट शिफ्ट में काम कर रहे थे, इस दौरान चोट लगने से उनके पिता की मौत हो गई। कंपनी के मालिक उसके पिता का शव कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी के गेट पर छोड़कर चले गए। उन्हें सूचना तक नहीं दी। कंपनी प्रबंधकों की लापरवाही के कारण ही उसके पिता की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें