फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: नीट पीजी काउंसलिंग का शेड्यूल जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

करनाल। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी यानी एमसीसी ने नेशनल एलिजबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएशन का काउंसलिंग शेड्यूल जारी कर दिया है। ऐसे अभ्यर्थी जिन्होंने परीक्षा पास कर ली है, यह शेड्यूल उनके लिए जरूरी है।

नीट पीजी काउंसलिंग के पहले चरण के लिए पंजीकरण 27 जुलाई से किए जा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया एक अगस्त तक चलेगी। अभ्यर्थी अपने विकल्प भरने और उन्हें लॉक करने की प्रक्रिया 28 जुलाई से शुरू कर सकते हैं। जोकि दो अगस्त को पूरी होगी। नीट पीजी काउंसलिंग के पहले चरण का परिणाम पांच अगस्त को आएगा। इस दिन अभ्यर्थी जान जाएंगे कि उन्हें किस कॉलेज में दाखिला मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज पसंद हो या कहीं एडमिशन की कोई और उम्मीद न दिख रही हो तो दिए गए कॉलेज में 7 से 13 अगस्त तक रिपोर्ट कर सकते हैं। जानकारों के अनुसार, इस बीच में जो कॉलेज आपको दिया गया है, वहां जाकर दाखिले की औपचारिकताएं पूरी कर लें। अगर वहां दाखिला नहीं लेना है तो काउंसलिंग के अगले चरण की प्रतीक्षा करें और उसके लिए आवेदन करें। डिटेल और अपडेट देखने के लिए समय-समय पर एमसीसी की ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in जरूर चेक करते रहें।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें