फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal News: चोरी के आरोप में नौ महिलाएं गिरफ्तार

Sat, 22 Jul 2023 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली नौ महिला समेत बारह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। आरोपी महिलाओं ने मिलकर जुंडला के टोरियों पैलेस के अंदर से 80 हजार रुपये की कीमत का सामान चोरी किया था। इस सामान को 80 हजार रुपये में बेच दिया था। महिलाओं से चोरी का सामान पुलिस ने बरामद किया।
पुलिस ने बताया कि जुंडला पुलिस चौकी, थाना इंद्री, डिटेक्टिव स्टाफ और स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट की टीमों द्वारा थाना सदर, थाना कुंजपुरा, थाना इंद्री और थाना सेक्टर-32/33 क्षेत्र से चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली नौ महिलाओं को गिरफ्तार किया। इन महिलाओं में सुनीता, इच्छाधारी, रूमा ,किरण, काजल, सपना, हेमा, राधिका, किरण शामिल हैं। सभी खानाबदोस हैं।
विज्ञापन

ये महिलाएं जुंडला के टोरिया पैलेसे के अंदर गई और अलग-अलग कर सामान चोरी कर लिया। पैलेस से बर्तन, लाईन, क्बाइल और जरनेटर के पार्ट्स आदि को 80 हजार में बेचा था। महिलाओं के कब्जे से सामान बरामद किया गया है। इस मामले में जुंडला के सलारपुर निवासी प्रदीप ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी।

चोरी करने के तीन आरोपी दबोचे
डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने इंद्री थाना क्षेत्र के किला मोहल्ला निवासी आरोपी रोहित को इंद्री से गिरफ्तार किया। आरोपी ने सेक्टर-सात के बड़ा गांव स्थित पोल्ट्री फार्म लोहे का सामान चोरी किया था। दोबारा चोरी करने का प्रयास करते समय पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी से एक हजार रुपये रुपये बरामद किए है। पीड़ित मोहित ने चोरी का मामला दर्ज कराया था।
पुलिस ने डेरा जप्ती छपरा निवासी आरोपी लखविन्द्र उसके गांव से गिरफ्तार किया। आरोपी ने गांव सरवन माजरा से भैंस चोरी की थी। इस मामले में आरोपी का साथी रविंद्र 16 जुलाई को गिरफ्तार हो चुका था। आरोपी के पास से छोटा टैंपो और भैंस को बरामद किया गया था। पीड़ित अशोक ने मामला दर्ज कराया था।
विज्ञापन

स्पेशल डिटेक्टिस यूनिट की टीम ने मंगल कॉलोनी निवासी रोहित उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 12 जुलाई को एसपी कालोनी से जनरेटर और लाइट के गोदाम से जनरेटरों की 15 बैटरी चोरी की थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें