फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के होम क्वारेटांइन करने पर उड़ी कोरोना पॉजिटिव की अफवाह

विज्ञापन
निसिंग मेन बाजार में लापरवाही से सड़कों पर घूम रहे लोग। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
निसिंग। गुरुवार को निसिंग के वार्ड 2 के एक युवक ने आरोग्य सेतू एप्प पर लगातार 7 दिन तक खांसी होने की अपडेट की थी। जिससे स्वास्थ्य विभाग ने एक्शन लेते हुए युवक का प्राथमिक चेकअप करने के बाद उसके पूरे परिवार को क्वारंटीन कर दिया था। जिससे शहर में कोरोना का मामला होने की अफवाह आग की तरह फैल गई और जिससे लोग सहम गए। निसिंग के ड्यूटि मेजिस्ट्रेट व नायब तहसीलदार रामकुमार ने बताया कि निसिंग में कोरोना से संबधित कोई मामला नहीं है। केवल एक युवक न आरोग्य सेतू ऐप पर एक सप्ताह से खांसी की अपडेट डाल दी थी। जिसको लेकर पूरे परिवार को एहतियात के तौर पर होम क्वारेटांइन कर दिया है। डरने की आवश्यकता नहीं है। युवक में कोविड- 19 से संबधित ऐसा कोई भी लक्षण नहीं है। सभी के सेंपल करनाल भेज दिए गए है। पब्लिक को अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए। कोई भी अपने घरों से बिना किसी जरूरी कार्य के बाहर न निकलें। जरूरी कार्य के लिए घर से बाहर जाते समय मुंह पर मास्क लगाएं। सभी क्षेत्रवासियों से अपील है कि सभी प्रशासन के नियमों के अनुसार लॉक उाउन का पालन करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें