निसिंग में सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते नपा सफाईकर्मी।
- फोटो : AMAR UJALA
निसिंग। शुक्रवार को निसिंग में नपा सफाईकर्मी नपा कार्यालय के बाहर ब्लॉक प्रधान इंद्र सिंह की अध्यक्षता में सरकार के खिलाफ खूब गरजे। महामारी के दौरान कार्य करने वाले सभी सफाईकर्मीयों को एक्स ग्रेसिया पॉलिसी के तहत शामिल करे। जिससे सफाईकर्मीयों व उनके परिवारों को को महामारी के दौरान व भविष्य में होने वाली हानि में आर्थिक सहायता मिल सके। इसके साथ ही सरकार ठेका प्रथ को बंद कर सभी कर्मचारियों को पक्का करे। सफाईकर्मचारियों के रोके गए डीएएलटीसी को बहाल कर, कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन के हिसाब से वेतन दे। इस मौके संजीव कुमार, सन्नी, सोनू, दीपक, सुनीता, मीना, अत्री, पिंकी व बिमला सहित अन्य मौजूद रही।