नाके के दौरान चेकिंग करती पुलिस टीम।
- फोटो : AMAR UJALA
निसिंग। कोविड-19 के फैले संक्रमण को लेकर जिला प्रशासन की ओर से हिदायत दी गई है कि जरूरी कार्य के लिए घर से बाहर निकलने पर मुंह पर मास्क लगाना अनिवार्य है। निसिंग में बुधवार को पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ लॉक डाउन का उल्लघंन करने व मुँह पर मास्क लगाए बिना ही घर से बाहर निकलने पर केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार थाना पुलिस की टीम शहर में गश्त कर रही थी। निसिंग वासी राजकुमार व संदीप कार में सवार होकर शीशे खोलकर बिना मास्क लगाए अवारा घूम रहे थे। चेकिंग के दौरान कार के कागज भी नहीं मिले। इस संबंध में थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों व्यक्तियों पर केस दर्ज कर वाहन को इम्पाउंड कर लिया गया है।